गढ़ कलेवा पर बंद होने का खतरा, जमीन खाली करने नोटिस।
कोरबा, (राज्यभूमि)। नगर पालिका परिषद् कटघोरा के वार्ड क्रमांक छह में पुश चिकित्सालय परिसर की जमीन पर संचालित गढक़लेवा पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। कटघोरा के स्थानीय प्रशासन ने गढ़ कलेवा संचालित करने वाली महिला समूह को जमीन खाली करने के लिए नोटिस थमाया है। कटघोरा में गढ़ कलेवा के लिए कोरबा के पूर्व कलेक्टर ने श्रेया महिला समूह को जगह उपलब्ध कराया था। यह जगह कटघोरा स्थित पशु चिकित्सालय परिसर की खाली पड़ी जमीन थी। अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। बताया जाता है कि गढ़ कलेवा के संचालन को लेकर राजनीति शुरू हो गई और क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि यहां मांस-मदिरा की बिक्री की जाती है। इधर समूह की महिलाओं का कहना है कि उनके उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। शिकायत में कोई दम नहीं है।