प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर (राज्यभूमि)। कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक मंगलू पुनेम के निकटतम वारिस उनके पिता लक्ष्मण पुनेम निवासी ग्राम तोयनार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह भारी वर्षा से दिवार के गिरने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक छन्नू ओयाम के निकटतम वारिस उनके पुत्र रमेश ओयाम निवासी ग्राम बेचापाल को 4 लाख रूपए कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।