रेलवे स्टेशन में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की हुई जांच।

कोरबा,(राज्यभूमि)। बिलासपुर मंडल के कोरबा रेलवे स्टेशन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के कार्यान्वयन के संबंध में खानपान स्टॉलों की जांच की गई।सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 19 पहचाने गए सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर है, जिनका निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग सभी प्रतिबंधित हैं। इस प्रतिबंध का उद्देश्य पर्यावरण पर प्लास्टिक प्रदूषण के नकारात्मक प्रभाव को कम करना है। सिंगल यूज प्लास्टिक वह प्लास्टिक है जिसका उपयोग एक बार करने के बाद फेंक दिया जाता है, जैसे कि प्लास्टिक की थैली, प्लेट, कप, गिलास, स्ट्रॉ आदि। जिसके उपयोग नहीं करने की हिदायत स्टेशन के दुकान संचालकों को दी गई। उन्हें कहा गया कि इसके उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रेल अधिकारियों ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध एक महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह प्रतिबंध हमें प्लास्टिक कचरे को कम करने और एक स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।