नौतपा में मौसम मेहरबान, हो रही बारिश, शहर की सडक़ें पानी से तरबतर, गिरा पारा।
कोरबा,(राज्यभूमि)। इस बार नौतपा तपा नहीं रहा है, बल्कि तरबतर कर रहा है। तापमान का पारा लुढक़ गया है। मानसून ने ट्रेलर दिखा दिया है।गरज-चमक के साथ हो रही रूक-रूक बारिश और धूप ने लोगों को परेशान किया है। हालांकि बारिश से वातावरण में नमी बनी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन चरमराई बिजली आपूर्त व्यवस्था से लोगों में नाराजगी रही।सुबह से आसमान में बदली छाई रही। मौसम ने करवट ली और सुबह लगभग कई इलाके में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। दोपहर में मौसम में परिवर्तन हुआ। रिमझिम बारिश शुरू हुई। शहर की सडक़ें पानी तरबतर हो गया। लोग जहां-तहां रूक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। इस बीच तेज धूप भी निकल। धूप और बारिश एकसाथ हुई। यह लोगों के लिए कौतूहल बना रहा। गर्मी का उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। बारिश थमने के बाद लोग गंतव्य के लिए आगे बढ़े। मौसम विभाग ने धूप की वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं न्यनूतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर बारिश के बाद से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था से लोग परेशान हैं। साथ ही गर्मी के सीजन में किए मेंटनेंस की पोल बारिश ने खोल दी है। शहरी क्षेत्र के टीपी नगर, पावर हाउस रोड, पुरानी बस्ती, सीतामणी सहित अन्य मोहल्ले में बिजली बार-बार बंद होती रही। वहीं सर्वंमगला नगर दुरपा, आजाद नगर सहित कई इलाके की बिजली देर रात बंद हुई, वह दोपहर लगभग 12 बजे के बाद बहाल हुई। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या दिनभर बनी रही। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही हैं।