विधायक फूलसिंह राठिया ने करतला छातापाट में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

 

 

 

राज्यभूमि (कोरबा) करतला के छातापाठ मंदिर प्रांगण में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का भूमि पूजन फूलसिंह राठिया विधायक विधानसभा क्षेत्र रामपुर के मुख्य आतिथ्य, फुलबाई राठिया सरपंच ग्राम पंचायत करतला के अध्यक्षता एवं रेणुका राठिया सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 कोरबा, दुर्गा प्रसाद राठिया अध्यक्ष चंद्रवंशी राठिया समाज उत्थान समिति ,जनक राम राठिया सचिव ठाकुरदेव ट्रस्ट, नत्थू सिंह राठिया ग्राम पटेल करतला रामेश्वर सिंह राठिया अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत करतला एवं समस्त सरपंच बीडीसी व समाज प्रमुखों की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा समाज के अराध्य देव ठाकुर देव जी एवं छातापाट बाबा जी का विधि-विधान से बैगाओं द्वारा पूजा अर्चना करते हुए मनमोहन सिंह राठिया ने पधारे अतिथियों का स्वागत उद्बबोधन से किया गया।रामलाल राठिया मंडल अध्यक्ष ने सामाजिक संगठन पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के संदेश शिक्षित बनों, संगठित रहो ,संघर्ष करो पर चलकर समाज को संगठित करने पर जोर दिया ।विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए रामेश्वर राठिया ने समाज को संगठित रहने को कहा और सबके द्वारा तन,मन,धन से सहयोग करने की अपील की।रेणुका राठिया ने समाज में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बालिकाओं के शिक्षा को मजबूत करने को कहा। ठाकुर देव ट्रस्ट के सचिव जनक राम राठिया ने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण करने की अपील की सभा को राठिया समाज की प्रथम व्यक्ति दुर्गा प्रसाद राठिया ने सामाजिक नियमों को कड़ाई से पालन कर समाज को मजबूत करने पर जोर दिया।  मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए रामपुर विधानसभा के विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि समाज ने मुझे चुनकर समाज का नेतृत्व करने का जवाबदारी दिया है तो मेरी भी जवाबदारी है कि समाज को नई दिशा दूं और इसी क्रम में आज समाज का अगवा होने के नाते यह सामुदायिक भवन समाज को प्रदान कर रहा हूं यह प्रारंभिक कार्य है उन्होंने आगे कहा मैं जब तक विधायक हूं तब तक इस जगह का विकास करता रहूंगा उन्होंने समाज में बढ़ती नशा खोरी पर चिंता जाहिर करते हुए उपस्थित जन समूह से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।   इस अवसर पर राठिया समाज के बी डी सी घनश्याम राठिया , दुलार सिंह राठिया सर्व सरपंच दीनानाथ राठिया घिनारा ,मुकेश राठिया कोटमेर ,श्रवण सिंह राठिया पिड़िया ,अंतराम राठिया बरकोन्हा,पुनीराम राठिया नोनदरहा,नुकेश राठिया कल्गामार,रामनारायण राठिया चैनपुर , छत्रपाल राठिया नवापारा, द्रोपती राठिया बेहरचुंवा, तेजेश्वरी राठिया सुवरलोट, रामेश्वर राठिया खुंटाकुड़ा,पूर्व सरपंच विनय राठिया रामपुर मालिक राम राठिया चांपा ,सचिव चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति मानसिंह राठिया, छत्रपाल सिंह राठिया संभाग अध्यक्ष करतला, जोतराम राठिया कोरकोमा , रामायण राठिया ,मोहित राम राठिया,राजाराम राठिया,चैतराम राठिया,टीकाराम राठिया , अभिमन्यु सिंह राठिया, प्यारीलाल राठिया , बचनसिंह राठिया,महेंद्र सिंह राठिया टिकेश्वर सिंह राठिया, जगलाल राठिया ,कलम सिंह राठिया, सहदेव सिंह राठिया, चनेशराम राठिया, कुशल सिंह राठिया , उम्मेदसिंह राठिया तथा राठिया कंवर विकास समिति क,जय कृष्ण राठिया , राधेश्याम राठिया,करमसिंह राठिया, यादन सिंह राठिया ,नरेश्वर सिंह राठिया, रामलाल राठिया , सागर सिंह राठिया, गोवर्धन राठिया, देवप्रसाद राठिया, सुदर्शन राठिया,निर्मल सिंह राठिया, कुमार सिंह राठिया, जगतराम राठिया महिला प्रकोष्ठ के विमला राठिया ,भावना राठिया ,संतोषी राठिया ,त्रिवेणी राठिया ,चंद्रमा राठिया , रामेश्वरी राठिया , सरिता राठिया ,शशि राठिया ,विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे , गत्तूराम राठिया सहित राठिया समाज के महिला पुरुष एवं बच्चों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन राठिया कंवर विकास समिति के जिला अध्यक्ष दुबराज सिंह राठिया व आभार व्यक्त देवेन्द्र राठिया द्वारा किया गया।उक्ताशय की जानकारी मानसिंह राठिया केन्द्रीय सचिव छ ग चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति ने दी।