*सोनिया जी और प्रियंका जी की सिपाही बनकर कोरबा नगर पालिक निगम की महिलाओं का होगा उत्थान: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी उषा तिवारी*

प्रेस विज्ञप्ति
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
दिनांक – 02.02.2025 (रविवार)

*सोनिया जी और प्रियंका जी की सिपाही बनकर कोरबा नगर पालिक निगम की महिलाओं का होगा उत्थान: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी उषा तिवारी*

कोरबा से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी जी की अध्यक्षता में रविवार को विभिन्न वार्डों में जन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जाकर भाजपा की ओच्छी राजनीति के बारे में जनता को जानकारी दी, साथ ही अपने वोट को कोरबा नगर पालिक निगम के विकास के हित में देने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं, उन्होंने कहा कि हमारा कोरबा नगर पालिक निगम तभी विकसित हो पायेगा जब यहां की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। कांग्रेस लगातार इस ओर काम करते आई है। जिस तरह से देश में आदरणीय सोनिया गाँधी जी और प्रियंका गाँधी जी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार आवाज उठाती आ रही है, ठीक उसी तरह मैं उनकी सिपाही बनकर कोरबा नगर पालिक निगम में भी महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हूं। इस बार हम सभी महिला एक साथ मिलकर भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

गौरतलब हो कि महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी जी द्वारा रविवार को वार्ड नंबर 26, 30, 33, 34, 35 और 36 में जाकर जन संपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के सहारे जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

तरूण मनहर राज्य भूमि