*राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा कोरबा विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को समर्थन*

प्रेस विज्ञप्ति

================

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा कोरबा विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को समर्थन

===============================भारत राष्ट्र भारतीय संविधान एवं मानवाधिकारों के रक्षार्थ अनवरत संघर्षरत राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत एवं उसके घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती द्वारा छत्तीसगढ़ की 21कोरबा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस आई के लोकप्रिय प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान ,भाजपा हटाओ भारत बचाओ अभियान के तहत दिनांक 11/11/2023 को समर्थन जारी कर दिया गया है।संगठन के एक आंतरिक आकलन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सर्वोत्तम साबित होने के कारण ही कुछ देर से समर्थन जारी किया गया है।क्षेत्र के सभी अनुसूचित जाति ,जन जाती अन्य पिछड़े ,अल्पसंख्यक ,महिलाएं एवं सामान्य वर्ग के भी गरीब,छोटे,मूंझोले व्यापारियों के साथ सभी वर्गों के मतदाताओ से विनम्र अपील है कि जयसिंह भैया के नाम से लोकप्रिय प्रत्याशी को पंजा छाप पर ही 17 नवंबर को बटन दबाकर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं।भारतीय समाज को जातियपुंजीवाद,मजहब,लिंग भेद फैलाकर देश को फिर से तोड़ने वाली समाज में हिंसा नफरत और दुराचार का जहर फैलाने को हिन्दू राष्ट्रवाद बताने वाली, गांधीजी की हत्या करने वाली नाथूराम गोंडसेवादी राष्ट्रघाटी ताकतों का कड़ा मुकाबला करने कोरबा जैसे मिनी इंडिया कहलाने वाले क्षेत्र में एक नए इतिहास को इस बार गढ़ने के लिए ही कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया गया है।सभी से विनम्र अपील की जाती है कि जयसिंह भैया को ही फिर से जिताकर छत्तीसगढ़ में भाजपा मुक्त सरकार बनाने के अभियान को सफल बनाएं।

भवदीय

गोपाल ऋषिकर भारती

राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत एवं

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा

दिनेश मनहर राज्यभूमि