डीएवी बड़मार में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

 

कोरबा,डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बड़मार (करतला) में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रमेश कुमार राठिया सरपंच ग्राम पंचायत बड़मार एवं उप सरपंच शालिक राम केवट ग्राम पंचायत बड़मार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण से की गई।

तिरंगे को सलामी देने के लिए विद्यालय के छात्रों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। प्राचार्य श राजू साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमारी विरासत है, स्वतंत्रता ही हमारा गर्व है।” उन्होंने कहा आज हमारा देश संपूर्ण क्षेत्र में तरक्की कर रहा है जिसमें देश की नारियों का स्थान सर्वोच्च होता जा रहा है आज देश की नारियां सभी क्षेत्रों में अपना स्थान बनाते जा रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं का बड़ा योगदान है और युवा शक्ति से ही हमारा राष्ट्र सशक्त और शक्तिशाली बनता जाएगा। रमेश कुमार राठिया ने कहा कि ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने की वजह से भारत में स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिये एक महत्वपूर्णं दिन है। हम इस दिन को हर साल 15 अगस्त 1947 से मना रहे है। गांधी, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, तिलक और चन्द्रशेखर आजाद जैसे हजारों देशभक्तों की कुर्बानी से स्वतंत्र हुआ भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में गिना जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया, लोक नृत्य ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का परिचय दिया, राष्ट्रीय एकता पर नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं मेरा जूता है जापानी गीत पर और की प्रस्तुति ने पुरानी यादें ताजा कर दिया। भारतीय संस्कृति की विविधता ने भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम तक की सभी संस्कृतियों का परिचय प्रस्तुत किया। प्रभात कुमार पांडा के नेतृत्व में उपासना वर्मा एवं रिया शर्मा ने मंच संचालन बखूबी किया।