*विश्व सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण कमीशन द्वारा राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भारती का भव्य स्वागत किया गया*

विश्व सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण कमीशन द्वारा दिनांक 24/07/2024 को इंडियन इंटरनेशनल सेंटर के देशमुख ऑडिटोरियम में संस्था द्वारा दी जाने वाली मानद डॉक्टरेट की उपाधि के एक भव्य अवार्ड समारोह में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती को संस्था द्वारा गेस्ट ओनर आमंत्रित कर भव्य स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय जगत के अनेको विशेष अतिथियों ने शिरकत किए।इनके साथ ही राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नागबौद्ध ,राष्ट्रीय महासचिव डॉ एड.रमेश पीसे राष्ट्रीय ओ बी सी विभाग के उपाध्यक्ष बी के सिन्हा भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य गीत एवं जादू कला का भी प्रदर्शन किया गया।